कानपुर: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पनकी मंदिर में डीसीपी पश्चिम ने किया संज्ञान निरीक्षण
हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत पनकी मंदिर क्षेत्र में DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 12.30 बजे सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान महंतो और आयोजकों से भी चर्चा की गई।