शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट गेट पर पोस्टर चिपकाने पर लगा 2 हजार का जुर्माना
शाहजहांपुर। बिना अनुमति होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक मिठाई दुकान के उद्घाटन का पोस्टर चिपका मिला, जिस पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तलब कर पोस्टर तुरंत हटवाया और संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया।