तेघरा: तेघड़ा प्रखंड के बरौनी गांव में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी गांव में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।जिसमें व्यास कैलाश जी महाराज के मुखारविंद से यह सुमधुर कथा का रसपान कराया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को शाम सात के करीब श्रद्धालुओं की भीड़ कथा सुनने के लिए उमड़ पड़ी।आयोजन समिति के लोगों ने बताया की सनातन व्यवस्थाओं की अविरलता का प्रतीक यह कथा है।