राजगढ़: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार का राजगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री गणपत डाबी, प्रदेश नीति एवं शोध सह प्रभारी किरण सिंह सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष विष्णु मालवीय सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोना सुस्तानी के निवास पर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।