औरैया: जिले में छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी
औरैया जिले में छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती की परीक्षा होगी। इसमें 16,164 अभ्यर्थी तीन दिन में दो पालियों में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को लेकर पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। केंद्रों के लिहाज से छह-छह सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती को लेकर आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल को