बांधवगढ़: नारी शक्ति वंदन व पोषण पखवाड़ा: कुपोषण मुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर
उमरिया जिले में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा एवं आठवें पोषण पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सगरा मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय रहीं। कार्यशाला में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और बच्चों में कुपोषण दूर करने पर विस्तार से चर्चा हुई।