गोपालगंज: हनुमानगढ़ मोहल्ले में पारिवारिक कलह से तंग आकर किशोर ने खाया जहर, इलाज के लिए सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ मोहल्ले में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक किशोर ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद किशोर अचेत हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद अचेत किशोर को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।