गोपालगंज: बहदूरा गांव में मज़दूरी मांगने पर युवक सहित 3 लोगों के साथ की गई मारपीट, घायल अवस्था में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में मजदूरी मांगने पर एक युवक सहित तीन लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में जख्मी तीनों लोगों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को डॉक्टर की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है।