गोपालगंज: चौराव गांव के समीप फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुए लूटपाट का पुलिस ने किया खुलासा, 77 हजार बरामद, कर्मी सहित दो गिरफ्तार।
नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी से हुए लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस लूट की घटना की पूरी साजिश कर्मी ने रची थी। साथ ही पैसे को अपने भाई को बुलाकर देने के बाद लूट की वारदात बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कर्मी दिलीप कुमार व उसके भाई को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटे गए 77 हजार बरामद कर लिया।