कोंडागांव: तेज आंधी-तूफान और बारिश से राकसबेडा-तमरावंड मार्ग बाधित, कई पेड़ गिरे
कोंडागांव जिले में आज बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे अचानक मौसम बदलने से राकसबेडा और तमरावंड के बीच तेज हवा, आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे कई पेड़ गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे राकसबेडा-तमरावंड मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना