जिले में मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए रविवार को एक दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला आनंद संस्थान और जिला विपश्यना समिति द्वारा शासकीय गर्ल्स स्कूल में आयोजित हुआ। इस शिविर में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों ने भाग लिया।