नवरात्र मेले को लेकर डीएम-एसपी ने विंध्याचल धाम का किया निरीक्षण
मीरजापुर। आगामी शारदीय नवरात्र विंध्याचल मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मां विंध्यवासिनी धाम, गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #Mirzapur #Vindhyachal #VindhyavasiniDham #NavratriMela #SharadiyaNavratri #MirzapurPolice #DM_Mirzapur #SP_Mirzapur #Navratri #मिर्जापुर #विंध्याचल #नवरात्र_मेला
Mirzapur, Mirzapur | Oct 7, 2026