कटनी नगर: अमरपुर-बड़छड़ रोड पर अज्ञात कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत, 2 घायल
जिले की सीमा से सटे उमरिया के इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर बड़छड़ रोड पर एक कार चालक ने तिलक समातोह से अपने गाँव जोबी लौट रहे बाइक सवारों को टक्कर मारदी इस घटना में 1 युवक की मौत हो गई वही बाईक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। काऱ चालक घटनास्थल से भाग निकला । घटना आज रविवार सुबह 9 बजे घटित हुई।