बालोद: सिंगारपुर में 500 रुपए के लेन-देन में विवाद, किराना दुकानदार और मां से मारपीट, दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई
Balod, Balod | Jul 6, 2026 सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर में 500 रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की धारा 115(2) और 296 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।