सुल्तानगंज: अवैध संबंध के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, 14 नामजद; दो आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के असियाचक पंचायत के रामपुर गांव में अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक सवार बदमाशों ने युवक राकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक राकेश कुमार की बहन प्रीति कुमारी के बयान पर मिरहट्टी और रामपुर गांव के 14 लोग