धौरहरा: खरवहिया नंबर एक गांव की पीड़ित ने खेत के रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप गांव के दबंगों पर लगाया
धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम खरवहिया नंबर-1 में खेत तक जाने वाले रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामजी वर्मा ने आरोप लगाया है। कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनके खेत के जाने वाले रास्ते पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया है, वहीं पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।