असंध: करनाल में वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
करनाल की सीआईए असंध टीम ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अजय कुमार और सौरभ से 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा। चोरी रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी है।