सेखाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रिनिया बालाजी में जीव दया और अहिंसा को समर्पित गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा संचालित आराध्यम परिसर में नवनिर्मित पक्षी चिकित्सालय बनकर तैयार हो गया है। इसका शुभारम्भ आगामी 6 जुलाई को होगा ।
ट्रस्ट के सचिव पायल चोपड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 54 बीघा भूमि पर श्री जीवराज सिंह गोगादेव दिवाकर गौशाला के निकट इस भव्य पक्षी चिकित्सालय का निर्माण किया गया है।
Shergarh, Jodhpur | Jun 14, 2026