बांका: बांका में 293 पुलिस जवानों का पासिंग आउट परेड, भव्य दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न
Banka, Banka | Jun 15, 2026 पुलिस केंद्र बांका में सोमवार की सुबह 11 बजे नव-प्रशिक्षित 293 आरक्षियों का ‘दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड’ बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कठिन प्रशिक्षण के बाद तैयार हुए इन जवानों ने शानदार परेड और आकर्षक प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।