रास गरबा में ‘रेंट पर पार्टनर’ विज्ञापन पर विवाद, कन्हैया अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर में नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले रास गरबा को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए ‘रेंट पर पार्टनर’ संबंधी विज्ञापन पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया से विवादित पोस्ट हटाने और मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
#RaipurNews #GarbaPartner #Navratri #ChhattisgarhNews #Raipur
Raipur, Raipur | Sep 25, 2026