बटियागढ़: घनश्यामपुरा पिपरिया में भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी एक पेटी अवैध शराब, चौकी पुलिस को बुलाया
भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों की सूचना पर फतेहपुर चौकी पुलिस ने घनश्यामपुरा पिपरिया गांव में एक घर से एक पेटी अवैध शराब पकड़ी,चोकी प्रभारी आर एस राजपूत मौके पर पँहुचे और शराब को जब्त कर फतेहपुर चौकी लाकर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया,जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है।