बटियागढ़: बटियागढ़ में जूड़ी नदी पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक हुआ घायल
बटियागढ़ में जूड़ी नदी पुल से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया,हादसे में ट्रेक्टर चालक घायल हुआ जिसे उपचार के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया बताया जा रहा उक्त ट्रेक्टर दमोह से सीमेंट और मुंगफली लेकर घनश्यामपुरा जा रहा था जो जूड़ी नदी के पुल से अचानक अनियंत्रित हो गया गनीमत रही सीमेंट से भरी ट्रॉली पुल के नीचे नहीं गिरी,अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था.