हुज़ूर: विधानसभा सचिवालय के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने किया प्रमोशन
Huzur, Bhopal | Jul 3, 2026 मोहन सरकार की ओर से पदोन्नति का निर्णय लिए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागीय स्तर पर पहला पदोन्नति आदेश जारी किया है। इस विभाग ने 463 सहायक ग्रेड-2 और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले विधानसभा सचिवालय ने 1 जुलाई को 12 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए थे।