चूरू: चूरू में भीषण गर्मी, पारा 44.8 डिग्री तक पहुंचा
Churu, Churu | May 18, 2026 चूरू। जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार दोपहर ढाई बजे तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। पंखे-कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। लोग नींबू पानी, जूस व आइसक्रीम से राहत ले रहे हैं।