कोटपूतली: नारेहड़ा बाईपास पर हुए हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Kotputli, Alwar | Apr 6, 2026
कोटपूतली के नारेहड़ा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार नांगल चौधरी निवासी हवा सिंह गुर्जर और उनकी माताजी घायल हुए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।