बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कुलगुवां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।बताया गया कि अहिरवार समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।दोनों पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस के द्वारा बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद में मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है।