मिलक: मिलक पुलिस ने भोपतपुर गांव से दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल
Milak, Rampur | Mar 10, 2024 मिलक कोतवाली पुलिस ने भोपतपुर गांव से दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने वांछित अभियुक्त को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। मिलक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी वांछित अभियुक्त के खिलाफ लड़की के साथ मारपीट करने व दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 78/2024 में केस दर्ज है और आज कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।