सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने रंगदारी गैंग का पर्दाफाश कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपये बरामद
सहारनपुर में थाना बेहट पुलिस ने रंगदारी के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए 3 वांछित अभियुक्तों प्रिंस, ईश्वर पाल और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के कब्जे से 30 लाख रुपये की रंगदारी रकम और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।