Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

सावन में शिवभक्ति या अश्लीलता? कांवड़ यात्रा में डीजे पर भद्दे डांस का वीडियो वायरल #deoria #DeoriaPolice #sawan

Deoria, Deoria | Aug 2, 2026

MORE NEWS

साहब... मेरे नाना को न्याय दिला दीजिए"—संपूर्ण समाधान दिवस में मासूम की गुहार

#देवरिया। रुद्रपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय भावुक हो उठा, जब एक मासूम बच्चा अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी के सामने पहुंचा और भर्राई आवाज में बोला, "साहब... मेरे पापा को न्याय दिला दीजिए।" बच्चे की यह मार्मिक गुहार सुनकर वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए।

दरअसल, दो दिन पहले रामप्रीत साहनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा एक पुलिसकर्मी के वाहन की टक्कर से हुआ। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने इकौना थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना है कि अब तक दोषी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

शनिवार को पीड़ित परिवार न्याय की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। इस दौरान साथ आए मासूम बच्चे ने भी जिलाधिकारी से अपनी बात कहने की इच्छा जताई। जब परिजन उसे रोकने लगे तो जिलाधिकारी ने स्वयं उसे बोलने का अवसर दिया। बच्चे ने मासूमियत के साथ अपने पिता को न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#deoria #deorianews DM Deoria

साहब... मेरे नाना को न्याय दिला दीजिए"—संपूर्ण समाधान दिवस में मासूम की गुहार #देवरिया। रुद्रपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय भावुक हो उठा, जब एक मासूम बच्चा अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी के सामने पहुंचा और भर्राई आवाज में बोला, "साहब... मेरे पापा को न्याय दिला दीजिए।" बच्चे की यह मार्मिक गुहार सुनकर वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। दरअसल, दो दिन पहले रामप्रीत साहनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा एक पुलिसकर्मी के वाहन की टक्कर से हुआ। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने इकौना थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना है कि अब तक दोषी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को पीड़ित परिवार न्याय की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। इस दौरान साथ आए मासूम बच्चे ने भी जिलाधिकारी से अपनी बात कहने की इच्छा जताई। जब परिजन उसे रोकने लगे तो जिलाधिकारी ने स्वयं उसे बोलने का अवसर दिया। बच्चे ने मासूमियत के साथ अपने पिता को न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #deoria #deorianews DM Deoria

Deoria, Deoria | Aug 1, 2026

सावन में शिवभक्ति या अश्लीलता? कांवड़ यात्रा में डीजे पर भद्दे डांस का वीडियो वायरल #deoria #DeoriaPolice #sawan - Deoria News