वैर के गांव जटवलाई निवासी एवं राजस्थान किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेन्द्र चौधरी ने कहना है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क हैं इसकी एक छोटी सी बानगी यह है। अभी रबी फसल की सिचाई का समय चल रहा है। किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलने से उनकी फसल खराब हो रही है। किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।