कटंगी: बालाघाट: महिला थाना की कार्रवाई, 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर उमरी निवासी आरोपी गिरफ्तार
कटंगी शहर की एक 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उमरी निवासी साजिद पिता शरीफ खान (उम्र 31 वर्ष) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले लगभग 10 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। 20 मई को पीड़िता ने साहस दिखाते हुए महिला थाना बालाघाट में एफआईआर दर्ज करवाई।