हनुमानगढ़: टाउन के घग्घर नदी के पुल के पास चलती बाइक से चाबी निकालकर लूट, युवक ने नदी में कूदकर बचाई जान
जिले में बाइक लूट का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने चलती मोटर साइकिल की चाबी निकालकर युवक से बाइक छीन ली। जान बचाने के लिए पीड़ित को पुल से नीचे कूदना पड़ा। टाउन पुलिस थाना में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार परिवादी रवि कुमार पुत्र श्योपतराम नायक निवासी अराईयांवाली पीएस टाउन ने टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।