पत्थलगांव: कांसाबेल भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला बैठक में शामिल हुईं विधायक गोमती साय
सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय बुधवार को कांसाबेल भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला बैठक में शामिल हुईं। बैठक में “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।