मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 1 दर्जन लोग हुए घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम सथनी मे जमीनी विवाद को लेकर अशोक कुमार पुत्र अनोखेलाल ओर मालिखान सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।