कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मेला स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने पर जोर दिया।