मंझनपुर: कोतारी पश्चिम में महिला की मौत के बाद भतीजे ने लगाया आरोप, कहा- पुलिस ने मोबाइल छीन लिया
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोतारी पश्चिम स्थित न्यू प्रति हॉस्पिटल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई परिजनों ने जमकर हंगामा किया। भतीजे सूरज ने आरोप लगाया कि वीडियो बनाने के दौरान पुलिस ने उसके साथ और उसके घर वालों के साथ न इंसाफी की है। पुलिस ने उसका मोबाइल छीन लिया इसके अलावा कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।