बडनगर विधायक जितेंद पण्ड्या ने रविवार दोपहर 12 बजे के लगभग प्रथम राज्य स्तरीय ग्रामीण मलखंभ प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मंचासीन होकर कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाने का यह आयोजन युवाओं में अनुशासन, साहस एवं खेल भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।