जशपुर: अब मैन्युअल चालान खत्म, 1 अप्रैल से ई-चालान ओटीसी व्यवस्था लागू, ऑनलाइन ही होगा सरकारी भुगतान
शासकीय प्राप्तियों के लिए अब मैन्युअल (भौतिक) चालान की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। संचालक कोष एवं लेखा रायपुर के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2026 से ई-कोष पोर्टल के माध्यम से ई-चालान ओटीसी सुविधा लागू कर दी गई है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था के तहत चालान तैयार करते ही उसका डेटा सीधे बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर