मीनापुर: बजरमुरिया गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से किशोरी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाइपट्टी थाने के बजरमुरिया गांव के समीप शनिवार दोपहर करीब दो बजे में बूढ़ी गंडक में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। मृतका की बजरमुरिया की 13 वर्षीया स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि स्नेहा भैंस नहलाने के लिए नदी में गई थी, जहां गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई।