कलान: पटना के देवकली शिव मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, मेले का किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के लिए दिए सख्त निर्देश
कलान (शाहजहांपुर)। तहसील समाधान दिवस के समापन के बाद शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित बाराकला स्थित प्रसिद्ध पटना देवकली शिव मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।