गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे अधेड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वई में 54 वर्षीय काशीराम की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।