सेक्टर 6 स्थित परशुराम चौक के निकट सनातन रक्षा समिति द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं विराट हिंदू सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. S.P. सिंह बघेल ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का पर्व है तथा ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक मौजद रहे।