जहानाबाद: ठाकुरबाड़ी स्थित संगम घाट पुल पर प्रतिबंध, क्षतिग्रस्त होने के कारण जिला प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
जहानाबाद के आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि ठाकुरबाड़ी स्थित संगम घाट पर अवस्थित पुल वर्तमान में क्षतिग्रस्त स्थिति में है। ऐसे में इस पुल से आवागमन करना पूर्णतः असुरक्षित है। बुधवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के बाद जिला प्रशासन आप सभी नागरिकों से अपील करता है कि इस पुल से आवागमन न करें। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।