कामडारा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, टक्कर मारकर वाहन फरार
Kamdara, Gumla | Apr 27, 2026 कामडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहु मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायलों में कातिन पाड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल निवासी एसके सोनू (28) और असलम अंसारी(27) शामिल है। घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।