मुलताई: श्याम की हवेली में चोरों का धावा दान पात्रों से नगदी ले उड़े चोर मुलताई थाने में शिकायत दर्ज
Multai, Betul | Jul 12, 2026 पवित्र नगरी मुलताई के मासोद रोड स्थित प्रसिद्ध श्याम की हवेली मंदिर को शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्रों को तोड़कर उनमें से रखी नगदी राशि लेकर फरार हो गए जिसकी शिकायत श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन द्वारा रविवार दोपहर मुलताई थाने में की गई।