सासाराम: सासाराम सेंट्रल जेल के पास कार और बाइक की टक्कर, दो युवक हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Dec 27, 2025 सासाराम सेंट्रल जेल के पास कार–बाइक की टक्कर, दो युवक घायल। शनिवार की शाम करीब 6 बजे सासाराम सेंट्रल जेल के पास कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजवाया।