मंझनपुर: पूरब सरावां गांव में अज्ञात कारणों से गोमती में लगी आग, सामान जलकर राख, एक बेजुबान गाय भी जिंदा जल गई
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब सरावां गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। केशन लाल रैदास की गोमती में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही पलों में सब कुछ तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोमती में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।