गोला थाना क्षेत्र के हटवा दुबेपुरा गांव में एक युवक को जबरन शराब पिलाकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 20 अक्टूबर को हुई। हटवा दुबेपुरा निवासी रामाशीष ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया था।