वायरल वीडियो मामले में चश्मा वाले बाबा का आया बयान, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
छतरपुर, मध्यप्रदेश। शनि धाम मंदिर पिपट, थाना राजनगर क्षेत्र से वायरल हुए वीडियो को लेकर चश्मा वाले बाबा का बयान सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद बाबा जी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
जानकारी के अनुसार, बाबा जी ने राजनगर थाना प्रभारी एवं SDOP खजुराहो के समक्ष अपना क्षमा-पत्र प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना माफीनामा वीडियो सार्वजनिक किया है।
वायरल वीडियो को लेकर सामने आए इस बयान और सार्वजनिक माफी के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।
📹 देखिए चश्मा वाले बाबा का सार्वजनिक माफीनामा वीडियो।