मऊरानीपुर: दैवीय आपदा पीड़ितों को मऊरानीपुर में 22 लाख से अधिक की राहत, 20 लाभार्थियों को बांटे गए चेक और स्वीकृति प्रमाण पत्र
मऊरानीपुर तहसील सभागार में दैवीय आपदा से प्रभावित जनहानि, मकान क्षति और पशु हानि के 20 लाभार्थियों को राहत राशि के चेक एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम विधायक डॉ. रश्मि आर्य की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, SDM मनोज कुमार भारती, तहसीलदार ललित पांडे की मौजूदगी में आयोजित हुआ।